फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Youth died in road accident in Kawardha

Kawardha: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत, इस महीने अब तक पांच की गई जान

Sat, 08 Jul 2023 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Jul 2023 07:34 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में लगातार सड़क  हादसे बढ़ रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि जुलाई माह के 8 दिन के भीतर 10 से अधिक सड़क हादसें में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनवरी से जून माह तक की बात करे तो अब तक 76 लोगों की जान सड़क हादसे में चली गई है।

विज्ञापन
Youth died in road accident in Kawardha
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शनिवार की सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई है। यह हादसा कवर्धा से राजनांदगांव स्टेट हाईवे स्थित ग्राम उड़ियाकला के पास हुआ है।

विज्ञापन

 

सहसपुर लोहारा थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम बिरनपुरकला निवासी जितेन्द्र पटेल पिता लालचंद सुबह करीब 7 बजे अपने घर से डीजल लाने ग्राम उड़ियाकला स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। वह मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-09- जेसी 9173 से निकला था। तभी ग्राम उड़ियाकला, कर्रानाला पुल के आगे कवर्धा तरफ से आ रहे माजदा ट्रक क्रमांक सीजी -09-जेजी-6676 के चालक छन्नु लाल पिता मुखीराम निवासी ग्राम खपरी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर जितेन्द्र पटेल को ठोकर मार दी। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इस मामले में सहसपुर लोहारा थाना में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

इस माह सड़क हादसे में 5वीं मौत 

कबीरधाम जिले में लगातार सड़क  हादसे बढ़ रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि जुलाई माह के 8 दिन के भीतर 10 से अधिक सड़क हादसें में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनवरी से जून माह तक की बात करे तो अब तक 76 लोगों की जान सड़क हादसे में चली गई है। ज्यादातर सड़क हादसे में मौत उन लोगों की हो रहीं है, जो मोटर साइकिल चलाने के दौरान हेलमेट नहीं पहनते है। शनिवार को हुए हादसे में मृतक युवक हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed