फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   younger brother killed elder in dispute over social feast in kabirdham

खाने-पीने को लेकर भाई ने भाई की हत्या: सामाजिक भोज को लेकर हुआ था विवाद; लाठी-डंडे, लात-घूंसों से पीटकर ली जान

Thu, 04 May 2023 04:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 04 May 2023 04:17 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शादी के बाद समाज में खानस-पीना कराने की बात को लेकर उसका गौतर सिंह से विवाद हुआ था। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसने लात-घूंसे और लाठी-डंडे उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
younger brother killed elder in dispute over social feast in kabirdham
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में जरा सी बात को लेकर हुए विवाद में भाई ने भाई की जान ले ली। युवक ने बड़े भाई को लाठी-डंडो और लात-घूंसों से जमकर पीटा। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की। इसमें पता चला कि सामाजिक भोज को लेकर छोटे भाई ने ही बड़े की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, बेलापानी निवासी शिवलाल मेरावी ने 18 अप्रैल को सूचना दी थी कि, गांव के ही गौतर सिंह बैगा की अज्ञात कारण से मौत हो गई है। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराया। इसमें गौतर सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने की बात सामने आई। पुलिस ने इस संबंध में गौतर के पिता सुकलू बैगा और पत्नी जगौतिन बाई का बयान दर्ज किया। इसमें पता चला कि उसके छोटे भाई महादेव बैगा से विवाद हुआ था। उसने ही हत्या कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बयान के बाद आरोपी महादेव बैगा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शादी के बाद समाज में खानस-पीना कराने की बात को लेकर उसका गौतर सिंह से विवाद हुआ था। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसने लात-घूंसे और लाठी-डंडे उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर लेने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed