फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Young man misdeed a minor on pretext of marriage In Kabirdham

पीड़िता की आपबीती: मांग में सिंदूर भरा... फिर करता रहा दुष्कर्म; चार महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Tue, 30 Jul 2024 11:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Jul 2024 11:19 PM IST
सार

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी अभिषेक चौहान (उम्र 19) शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर रायपुर ले गया था। जहां मंदिर में मांग में सिंदूर भरकर शादी कर पत्नी के रूप में अपने साथ रखा। इस दौरान उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Young man misdeed a minor on pretext of marriage In Kabirdham
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग की मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बना कर रखा था। इसके बाद दुष्कर्म किया है। पुलिस ने चार माह बाद दलदल-सिवनी मोवा रायपुर से आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया है। 

विज्ञापन


मामला कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि इसी साल 12 मार्च को पीड़िता के पिता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपने आवेदन में बताया कि उनकी नाबालिग लड़की गुम हो गई है। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही थी। जांच के दौरान लड़की के रायपुर में होने की जानकारी मिली। दलदल-सिवनी मोवा रायपुर से आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया है। 
विज्ञापन


पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि ग्राम आमापारा थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम के निवासी आरोपी अभिषेक चौहान (उम्र 19) पिता मन्नू चौहान शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर रायपुर ले गया था। जहां शिव मंदिर में मांग में सिंदूर भरकर शादी कर पत्नी के रूप में अपने साथ रखा। इस दौरान उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के कथन के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed