{"_id":"64883c043df098837600a876","slug":"whole-family-including-husband-arrested-for-torturing-daughter-in-law-in-kabirdham-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दूसरी' के चक्कर में धरा गया परिवार: दहेज के लिए बहू को मारपीट कर निकाला, ले लाया सौतन; पति सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दूसरी' के चक्कर में धरा गया परिवार: दहेज के लिए बहू को मारपीट कर निकाला, ले लाया सौतन; पति सहित पांच गिरफ्तार
Tue, 13 Jun 2023 03:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:21 PM IST
सार
थाना प्रभारी जे.एल.सांडिल्य ने बताया कि आरोपी पति बृजलाल बघेल, ससुर टेटकूराम, सास बेदन बाई, जेठ राजेश और सौतन भगवती बाई को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज होने के बाद से जेठ और सास फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में दूसरी वाली के चक्कर में पूरा परिवार पुलिस गिरफ्त में आ गया है। पहले तो बहू को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिर बिना तलाक दिए बेटे की दूसरी शादी करा दी। इस मामले में समझौता कराने का भी प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस ने महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में उसके पति, सौतन, सास-ससुर और जेठ को गिरफ्तार किया है। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिला ने कोलयारी कापा में रहने वाले ससुराल वालों के खिलाफ महिला सेल में शिकायत की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष और पति व सौतन ने दहेज के नाम पर प्रताडित कर मारपीट की। फिर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर काउंसिलिंग कराई गई, फिर भी दोनो पक्षों में समझौता नहीं हुआ। इस पर महिला ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग रखी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जे.एल.सांडिल्य ने बताया कि आरोपी पति बृजलाल बघेल, ससुर टेटकूराम, सास बेदन बाई, जेठ राजेश और सौतन भगवती बाई को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज होने के बाद से जेठ और सास फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन