Kabirdham: भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे यूपी के डिप्टी सीएम केशव, कवर्धा में 18 सिंतबर को होगी सभा
मतदाता सूची का निरीक्षण करे और शक्ति केंद्र स्तर की बैठकों का आयोजन करे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी और वंशवादी परिवार एक हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। ये यात्रा कबीरधाम जिले में 18 सितंबर को कवर्धा पहुंच रही है। दंतेवाड़ा से प्रारंभ हो रही इस यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक हुई।
बैठक में यात्रा के संबंध में जिला संगठन की कार्ययोजना को पर चर्चा की गई। दुर्ग संभाग प्रभारी संजीव चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को कहा कि अब चुनाव के हिसाब से सबसे महत्वपूर्ण समय आ गया है। भाजपा का हर कार्यकर्ता बूथ में कार्य प्रारंभ कर दे। मतदाता सूची का निरीक्षण करे और शक्ति केंद्र स्तर की बैठकों का आयोजन करे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी और वंशवादी परिवार एक हो गए हैं। परिवर्तन यात्रा के संबंध में सचिन बघेल ने कहा कि 12 सितंबर से प्रारंभ यात्रा का कवर्धा जिले में आगमन 18 को होगा।
सहसपुर लोहारा में स्वागत सभा के बाद यात्रा कवर्धा पहुंचेगी, जहां एक विशाल आमसभा होगी। शहर के ह्रदय स्थल गांधी मैदान में होने वाली इस आमसभा को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव तथा जिले के प्रमुख नेता भी उपस्थित रहेंगे।