{"_id":"66176d19a1689df1880364e9","slug":"uncontrolled-truck-fell-into-ditch-three-people-seriously-injured-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident In Kabirdham: खाई में गिरा अनियंत्रित ट्रक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident In Kabirdham: खाई में गिरा अनियंत्रित ट्रक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Thu, 11 Apr 2024 10:24 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:24 AM IST
सार
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमंत खोल घाटी के नीचे चाटा गांव में बीती रात एक बजे सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Accident In Kabirdham
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमंत खोल घाटी के नीचे चाटा गांव में बीती रात एक बजे सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यहां घाट के नीचे एमपी से मटर लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मौके पर कुकदूर थाना की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, यह वाहन मध्य प्रदेश की तरफ से छत्तीसगढ़ तरफ आ रहा था। रात में घाट पर मोड़ होने के कारण चालक नहीं समझ सका और सीधे ट्रक खाई में जा गिरा। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत है। इस कारण पुलिस को भी देरी से सूचना मिली। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन