फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Two people died when their bike collided with a tractor trolley in Kawardha

Road Accident: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

Sat, 03 Feb 2024 10:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 10:53 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सड़क पर जा रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई।

विज्ञापन
Two people died when their bike collided with a tractor trolley in Kawardha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारी के पास शनिवार शाम करीब सात बजे सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल है। ये तीनों एक ही परिवार के है। सिटी कोतवाली कवर्धा से मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम नारायण यादव उम्र 28, मनहरण यादव उम्र 35 व घायल का नाम सुखनंदन यादव उम्र 18 है।
विज्ञापन


ये तीनों शुक्रवार शाम के समय कवर्धा से ग्राम नेवारी होते हुए अपने बाइक से घर ग्राम दुल्लापुर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जा रही गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराए। इस हादसे में मौके पर ही नारायण यादव उम्र 28, मनहरण यादव उम्र 35 की मौत हो गई। वहीं घायल सुखनंदन यादव उम्र 18 की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed