फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Two children died due to drowning in water filled pit

Kabirdham: गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 03 May 2024 09:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 May 2024 09:18 AM IST
सार

कबीरधाम जिले में मुरूम के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। इन दोनों बच्चों का शव गुरुवार देर रात करीब 11.30 बजे गड्ढे से निकाला गया।

विज्ञापन
Two children died due to drowning in water filled pit
Kabirdham News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में मुरूम के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। इन दोनों बच्चों का शव गुरुवार देर रात करीब 11.30 बजे गड्ढे से निकाला गया। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दशरंगपुर का है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, गांव के बाहर एक पुरानी तालाब है, जिसका उपयोग नहीं होता। इसी तालाब में मुरूम के लिए गड्ढा खोदा गया था, इसी गड्ढे में पानी भरा हुआ था। गुरुवार देर शाम को गांव के रितेश पिता राधेश्याम साहू उम्र 12 व दुर्गेंद्र पिता संतराम चंद्रकार उम्र 12 दोनों निवासी ग्राम दशरंगपुर नहाने गए थे। नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। जब दोनों बच्चे अपने घर नहीं पहुंचे तो इनकी खोजबीन शुरू हुई। 
विज्ञापन


मुरूम वाले गड्ढे के पास ही इन बच्चों का कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई। गुरुवार रात करीब 11.30 बजे दोनों बच्चे का शव की निकाला गया है। आज शुक्रवार को शव का जिला अस्पताल कवर्धा में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस मामले में दशरंगपुर पुलिस चौकी ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed