{"_id":"64475e241347963de40a8f45","slug":"two-bikes-collided-one-killed-two-injured-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: दो बाइक आपस में टकराई, एक की मौत, दो घायल; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: दो बाइक आपस में टकराई, एक की मौत, दो घायल; परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 25 Apr 2023 10:29 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:29 AM IST
सार
यह सड़क हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम लोखान मोड़ में हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को कवर्धा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में सोमवार शाम 4.15 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को कवर्धा रेफर किया गया है। यह सड़क हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम लोखान मोड़ में हुआ है।
विज्ञापन
कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में 45 वर्षीय चैतू मरकाम पिता सम्भर मरकाम निवासी कुकदूर की मौत हो गई। मृतक चैतू अपनी बाइक से पंडरिया से कुकदूर की तरफ आ रहा था। वहीं, दूसरी ओर अमरकंटक(एमपी) की तरफ से बाइक क्रमांक सीजी 10-ईक्यू-4720 में सुरेश पिता सहदेव चन्द्रवंशी (48) व सुदर्शन पिता तितरा निषाद (52) दोनों निवासी ग्राम खैरझिटीकला थाना पिपरिया के साथ टकरा गए। इस हादसे में दोनों मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए। मौके पर आने-जाने वाले लोगों ने कुकदूर थाना में जानकारी दी। इसके बाद घायलों को कुकदूर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। अस्पताल आने से पहले ही चैतू मरकाम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन