{"_id":"6577493c86470481e00ad1e7","slug":"three-died-in-collision-between-scooter-and-motorcycle-in-pandatarai-kabirdham-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: कबीरधाम के पांडातराई में स्कूटी और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, हादसे में दो सगे भाई समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: कबीरधाम के पांडातराई में स्कूटी और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, हादसे में दो सगे भाई समेत तीन की मौत
Mon, 11 Dec 2023 11:09 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 11 Dec 2023 11:09 PM IST
सार
दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इस बीच दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक के परिजनों को पुलिस ने जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
हादसे में तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरिया रोड में शाम 7.30 एक सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत तीन की मौत हो गई है। तीनों मृतक स्थानीय निवासी हैं, जो देर शाम को मोटरसाइकिल और स्कूटी से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
थाने से मिली जानकारी अनुसार, 30 वर्षीय भूपेंद्र गंधर्व पुत्र टेक राम गंधर्व अपने भाई अभिषेक गंधर्व (24) निवासी वार्ड नंबर एक नगर पंचायत पांडातराई अपनी स्कूटी से पांडातराई आ रहे थे। वहीं पांडातराई से डोंगरिया की ओर बाइक से शिवम साहू (19) पुत्र नरेश साहू निवासी अंधियारखोर जा रहा था। इन दोनों के वाहन तेज रफ्तार में थे। इस बीच दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक के परिजनों को पुलिस ने जानकारी दे दी है। शव को पंडरिया के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। कल मंगलवार की पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन