{"_id":"6486c99ad4a2e558930bb0b4","slug":"three-arrested-for-stealing-ac-outer-from-district-office-and-sbi-in-kabirdham-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: जनपद कार्यालय और एसबीआई के AC का आउटर चोरी, बेचने से पहले पुलिस गिरफ्त में तीन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: जनपद कार्यालय और एसबीआई के AC का आउटर चोरी, बेचने से पहले पुलिस गिरफ्त में तीन चोर
Mon, 12 Jun 2023 01:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:00 PM IST
सार
पूछताछ के दौरान लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से AC का आउटर यूनिट और घटना में प्रयुक्त राड, पेचकस बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में जनपद कार्यालय और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा से AC के आउटर को चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बेचने की फिराक में जा रहे थे, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सावन साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सात जून को जनपद कार्यालय में लगे AC के आउटर यूनिट को चोरी कर लिया गया है। ऐसी ही रिपोर्ट एसबीआई की ओर से राहुल रंजन सिंह ने भी दर्ज कराई। बताया कि, बैंक से चार जून की रात चोरी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि, समरूपारा का प्रदीप टंडन, सारथी पारा का छुट्टन सारथी और गोपीबंध पारा का गोल्ठी उर्फ राजकुमार सारथी चोरी का सामान रखे हुए हैं। वे बेचने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पहले तो तीनों पूछताछ के दौरान लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से AC का आउटर यूनिट और घटना में प्रयुक्त राड, पेचकस बरामद किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन