फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Strike Health workers met Kawardha MLA and Minister Mohammad Akbar

16 दिन की हड़ताल होगी खत्म: मंत्री अकबर करेंगे सीएम बघेल से सीधी बात, हजारों स्वास्थ्यकर्मी हुए थे बर्खास्त

Tue, 05 Sep 2023 09:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 09:37 PM IST
सार

जल्द ही स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो सकती है। मंत्री अकबर मध्यस्थता करेंगे। कर्मचारियों ने रायपुर में उनके आवास पर मुलाकात की। कबीरधाम जिले से 161 समेत प्रदेशभर से हजारों स्वास्थ्यकर्मी को बर्खास्त किया गया है।

विज्ञापन
Strike Health workers met Kawardha MLA and Minister Mohammad Akbar
कर्मचारियों ने मंत्री अकबर से अपनी मांगों को लेकर की चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बीते 21 अगस्त से चल रही स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो सकता है। मंगलवार को कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी नेताओं ने कवर्धा विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके रायपुर स्थित निवास में मुलाकात की है। 

विज्ञापन

कबीरधाम जिला अध्यक्ष गोलू सोनवानी ने बताया कि सभी कर्मचारी अभी भी अपने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डटे हुए हैं। हमारी मांगों के संबंध में मंत्री अकबर से चर्चा की गई है। अब कर्मचारियों की ओर से मंत्री अकबर ही मध्यस्थता करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान मंत्री अकबर ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों लेकर सीएम भूपेश बघेल से चर्चा करने का आश्वासन दिया है। गौतरलब है कि कबीरधाम जिले से 161 समेत प्रदेशभर से हजारों स्वास्थ्यकर्मी को हड़ताल के कारण इसी माह सितंबर में बर्खास्त कर दिया गया था।

इन कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन रायपुर के ग्राम तुता स्थिति धरना स्थल में 21 अगस्त से चल रहा है। 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के करीब 14 संगठन एक साथ हड़ताल पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed