फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Speeding truck first hits car then crushes eight cows

Kabirdham: तेज रफ्तार ट्रक ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर आठ गाय को रौंदा, दो मवेशियों की मौत

Sun, 04 Feb 2024 01:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 04 Feb 2024 01:46 PM IST
विज्ञापन
Speeding truck first hits car then crushes eight cows
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

कबीरधाम में रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे कवर्धा-सिमगा नेशनल हाईवे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने आठ गाय को रौंद दिया। इस हादसे में दो मवेशियों की मौत हो गई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए व हाईवे में जाम लगा दिए। घटना ग्राम दशरंगपुर की है। 

विज्ञापन


पुलिस चौकी दशरंगपुर से मिली जानकारी अनुसार कवर्धा के एक गैरेज के ट्रक ने सबसे पहले एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पार कर रहे मवेशियों को अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई व आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया। दोनों ओर एक-एक किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर पिपरिया से अतिरिक्त बल भेजा गया। कार में बैठे लोग व ट्रक चालक को चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed