फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   September 11 is the last date for adding names to the voter list in Kabirdham

वोटर्स को तारीख बढ़ने से मिली राहत: अब 11 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे मतदाता सूची में नाम, चुनाव की तैयारी जारी

Fri, 01 Sep 2023 04:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 01 Sep 2023 04:48 PM IST
सार

कबीरधाम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने संशोधन करने के लिए पूर्व में निर्धारित तारीख 31 अगस्त थी, जिसे आगे बढ़ाकर 11 सितंबर किया गया है। 

विज्ञापन
September 11 is the last date for adding names to the voter list in Kabirdham
कलेक्ट्रेट में निर्वाचन की तैयारी को लेकर बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 की तैयारी के समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुनरीक्षण तिथि आगे बढ़ाने की घोषणा की गई थी। इसी के परिपेक्ष में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की अर्हता तारीख में वृद्धि करते हुए 11 सितंबर 2023 अंतिम तारीख निर्धारित की गई है।  

विज्ञापन


कबीरधाम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने संशोधन करने के लिए पूर्व में निर्धारित तारीख 31 अगस्त थी, जिसे आगे बढ़ाकर 11 सितंबर किया गया है। अब सभी मतदान केन्द्र में कल 2 सितंबर शनिवार और 3 सितंबर रविवार को पूर्व की भांति विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसमें बूथ लेवल अधिकारी कार्यालयीन निर्धारित समय अवधि में आवश्यक फॉर्म के साथ उपस्थित होकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य करेंगे। 11 सितंबर तक प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 28 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्व की भांति 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी-सीजी बॉर्डर पर रखी जाएगी नजर
कबीरधाम जिले में मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, परिवहन और  विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन मिशन मोड पर है। जिले के भीतर मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, विक्रय और परिवहन के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा से प्रवेश कर अन्य राज्यों के लिए जाने वाली सभी छोटी-बड़ी परिवहनों पर भी कड़ी मॉनिटरिंग और चौकसी बरती जाएगी। 


इसके अलावा जुआ सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी डॉ.अभिषेक पल्ल्व ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की साझा बैठक लेकर राष्ट्रीयराज मार्ग से छत्तीसगढ़ प्रवेश करने वाले सभी वाहन की जांच करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से लगे मध्य प्रदेश के तीन प्रमुख जिले डिडौंरी, बालाघाट और मंडला से आने वाली अन्य अंदरूनी मार्गो पर सतत निगरानी के निर्देश दिए। बता दे कि मध्यप्रदेश के इन तीनों जिलों के कलेक्टर, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की निर्वाचन गतिविधियों की तैयारियों के संबंध में समन्वय बैठक भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed