{"_id":"6482e195c0082c4c7b067f8b","slug":"rs-2-40-lakh-transferred-from-friend-mobile-to-account-on-pretext-of-talking-in-kabirdham-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती में दगा: फोन-पे से खाते में ट्रांसफर किए 2.40 लाख रुपये, बात करने के लिए लेता था मोबाइल; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती में दगा: फोन-पे से खाते में ट्रांसफर किए 2.40 लाख रुपये, बात करने के लिए लेता था मोबाइल; आरोपी गिरफ्तार
Fri, 09 Jun 2023 01:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:53 PM IST
सार
धोखाधड़ी का पता चलने पर सोनू सीधा दीपक के पास गया और खाते से रुपये निकालने के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर दीपक ने कहा कि, उसे रुपयों की जरूरत थी। दोस्त होने के चलते तुमसे ले लिए। दो-तीन दिन में लौटा दूंगा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपना मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए किसी और के हाथ में देना महंगा पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम ने एक युवक ने अपने ही दोस्त के साथ धोखाधड़ी कर ली। आरोपी युवक बात करने के बहाने दोस्त से उसका मोबाइल बार-बार लेता था। इस दौरान उसके खाते से 2.40 लाख रुपये निकाल लिए। जब दोस्त का इसका पता चला तो उसने रुपये मांगे। जब नहीं युवक ने नहीं लौटाए तो थाने में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
एक महीने में कई बार में किए रुपये ट्रांसफर
जानकारी के मुताबिक, वार्ड-10 निवासी सोनू निषाद की ग्राम कुटेली निवासी दीपक कुमार गंधर्व से दोस्ती है। सोनू ने दीपक को खाते में गन्ना और धान फसल की रकम आने की जानकारी दी थी। इस बीच दीपक ने दो मार्च से लेकर छह अप्रैल तक कई बार सोनू का मोबाइल बात करने के लिए मांगा। आरोप है कि इस दौरान उसने सोनू के खाते से 2.40 लाख रुपये फोन-पे के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। सोनू करीब एक सप्ताह पहले वह बैंक गया तो उसे दीपक के खाते में रुपये ट्रांसफर किए जाने का पता चला।
विज्ञापन
पकड़ा गया तो बोला- दोस्ती में लिए, लौटा दूंगा
धोखाधड़ी का पता चलने पर सोनू सीधा दीपक के पास गया और खाते से रुपये निकालने के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर दीपक ने कहा कि, उसे रुपयों की जरूरत थी। दोस्त होने के चलते तुमसे ले लिए। दो-तीन दिन में लौटा दूंगा। इसके बाद भी जब दीपक ने रकम नहीं लौटाई तो सानू ने फिर उससे रुपये मांगे। इस पर दीपक टाल मटोल करने लगा। परेशान होकर सोनू पुलिस के पास पहुंचा और मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन