फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Police returned 115 lost mobile phones worth Rs 17 lakh in Kabirdham

Kabirdham: 17 लाख रुपये कीमत के 115 गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने लौटाया, लोगों के चेहरे में दिखी मुस्कान

Fri, 05 Apr 2024 07:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 07:36 PM IST
सार

कबीरधाम में शुक्रवार को पुलिस ने गुम हुए लगभग 17 लाख रुपये कीमत के कुल 115 मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस किया है। इन मोबाइल को अलग-अलग जगह से बरामद किया गया था।

विज्ञापन
Police returned 115 lost mobile phones worth Rs 17 lakh in Kabirdham
115 गुम मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम में शुक्रवार को पुलिस ने गुम हुए लगभग 17 लाख रुपये कीमत के कुल 115 मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस किया है। इन मोबाइल को अलग-अलग जगह से बरामद किया गया था। गुम हुए मोबाइल को वापस पाने के बाद लोगों के चेहरों में खुशी झलक रही थी। वे पुलिस की प्रशंसा भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

मोबाइल वितरण को लेकर कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि गुम मोबाइल के आवेदनों का निराकरण किया गया। ऐसे मोबाइल की पतासाजी कर उनके वास्तविक वाहन स्वामी को वापस कराए जाने प्रयास करने सीआईईआर पोर्टल से प्राप्त आवेदन में से वर्तमान में कुल 115 नग विभिन्न कंपनी के एंड्राइड मोबाइल फोन कीमत 17 लाख रुपये को आसपास के क्षेत्र से बरामद किया गया। 

विज्ञापन

 

मोबाइल मालिकों को फोन वापस किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आमजन को सोशल मीडिया के उपयोग के तरीके तथा सुरक्षात्मक उपायों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले भविष्य में मोबाइल गुम हो जाने पर CEIR PORTAL @www-ceir-gov-in पर जाकर (BLOCK STOLEN/LOST MOBILE) मोबाइल के संबंध में आवश्यक जानकारी अपलोड कर घर बैठे रिपोर्ट कर सकते हैं। जिन लोगों का वर्तमान में मोबाइल फोन प्राप्त नहीं हुए है, उनके संबंध में पतासाजी जारी है। मोबाइल मिलने पर फिर से इसी प्रकार का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed