फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   placement camp for doctors to drivers in Kabirdham on May 8

डॉक्टर्स से लेकर चालकों तक के लिए मौका: वेतन 10 से 50 हजार रुपये, कबीरधाम में आठ मई को प्लेसमेंट कैंप

Sat, 06 May 2023 04:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 06 May 2023 04:35 PM IST
सार

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से बताया गया कि, प्लेसमेंट कैंप सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक अनुभव पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं। तकनीकी पदों के लिए उसके अनुसार योग्यता आवश्यक है। आयुसीमा 18 वर्ष से 55 वर्ष तक है। कार्यक्षेत्र  दुर्ग है। 

विज्ञापन
placement camp for doctors to drivers in Kabirdham on May 8
job interview - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। डॉक्टर से लेकर वाहन चालकों तक के पदों पर भर्तियां होंगी। वेतन भी 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा। खास बात यह है कि इन पदों के लिए 55 साल तक के लोग भी आवेदन कर सकते हैं। यह सारी भर्तियां दुर्ग के एक प्राइवेट अस्पताल के लिए होंगी। इसके लिए कबीरधाम जिले में आठ मई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या- 99

  • नर्सिंग स्टाफ- 30
  • फील्ड ऑफिसर- 20
  • पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन- 3
  • इलेक्टीशियन- 4
  • गार्ड-4
  • वाहन चालक- 10
  • ओटी टेक्नीशियन 3, 
  • एक्स-रे टेक्नीशियन-3
  • ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन-2
  • डायलिसिस टेक्नीशियन-4
  • मेडिकल ऑफिसर-12
  • डेंटिस्ट-2
  • फीजियोथेरेपी-1
  • कॉरपोरेट मैनेजर-1 

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से बताया गया कि, प्लेसमेंट कैंप सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक अनुभव पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं। तकनीकी पदों के लिए उसके अनुसार योग्यता आवश्यक है। आयुसीमा 18 वर्ष से 55 वर्ष तक है। कार्यक्षेत्र  दुर्ग है। 

विज्ञापन




इन दस्तावेज के साथ उपस्थित हो सकते हैं कैंडिडेट्स
जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र की संस्थाओं में की जाती हैं। इसके लिए कार्यालय सिर्फ आवेदक और कंपनी के बीच पुल का काम करता है। पद, संस्था, कार्य, वेतन और अन्य विस्तृत जानकारी कैंप में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। कैंप में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को अपने सभी प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो व अन्य प्रमाण पत्र की मूलप्रति और छायाप्रतियों के साथ उपस्थिति होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed