{"_id":"6448d5787c34d92001048c56","slug":"people-were-stuck-overnight-on-pauri-bilaspur-highway-due-to-mud-after-rain-in-kabirdham-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंड़ी-बिलासपुर हाईवे पर रात भर फंसे रहे लोग: बारिश के कारण फैली मिट्टी पर फिसलकर गिरे बाइक सवार, लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोंड़ी-बिलासपुर हाईवे पर रात भर फंसे रहे लोग: बारिश के कारण फैली मिट्टी पर फिसलकर गिरे बाइक सवार, लगा रहा जाम
Wed, 26 Apr 2023 01:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:10 PM IST
सार
पोंडी से पंडरिया तक पूरी सडक़ भी अब बनाने लायक हो चुकी है, लेकिन ग्राम दशरंगपुर, नगर पंचायत पांडातराई, खड़ौदा, सारंगपुर चौबट्टा, सिल्हाटी के पास सडक़ बेहद खराब है। इस सडक़ का निर्माण 12 साल पहले एशियन डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से कराया गया था, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी मरम्मत नहीं होने से इसके गड्ढे अब जानलेवा साबित होने रहे हैं।
विज्ञापन
बारिश के चलते हाईवे पर फैला कीचड़।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पोंड़ी-बिलासपुर नेशनल हाईवे मंगलवार को सारी रात जाम रहा। शाम से शुरू हुई बारिश के चलते सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही मिट्टी हाईवे पर फैल गई। इससे कीचड़ ही कीचड़ हो गया। निर्माण कार्य जारी है। इससे दोनों ओर से वाहन फंसे रहे। बाइक सवारों ने निकलने का प्रयास किया तो वह भी गिर पड़े। इसके बाद कई लोग वाहन खड़े कर पैदल ही गए। अगले दिन बुधवार सुबह जब धूप निकली तो आवाजाही शुरू हो सकी। फिलहाल अब स्थिति सामान्य हो गई है और जाम खुल गया है।
विज्ञापन
दरअसल, बिलासपुर से पंडरिया से पोंडी मुख्य मार्ग अब स्टेट हाइवे से नेशनल हाइवे 130ए बन चुका है। इसके चलते यहां पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। वहीं बिलासपुर-तखतपुर-मुंगेली-पंडरिया-पोंडी में टू लेन बायपास निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने 351.19 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं। इन निर्माण कार्य में बहुत मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत पांडातराई से पंडरिया के बीच पुल के पास हो रही है। थोड़ी सी बारिश में ही पूरे इलाके में हाईवे पर स्थिति बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
बारिश के बाद स्थित और बदली
नगर पंचायत पंडरिया से ग्राम पोंडी तक का सफर काफी धीमा है। साथ ही यह जोखिम भरा भी है। मार्ग पर केवल छोटे नहीं, बल्कि बड़े-बड़े गड्ढे भी मौजूद हैं। लगातार बारिश हुई तो गड्ढों का आकार और बढ़ गया। साथ ही पानी भर जाने के कारण पता ही नहीं चलता कि गड्ढा है कितना बढ़ा है। इसके चलते छोटे-मोटे हादसे तो आए दिन होते रहते हैं। शाम करीब 6 बजे से शुरू हुई बारिश ने सड़क की हालत और बिगाड़ दी। रात भर पानी बरसता रहा और लोग बाइक सवारों के साथ ही पैदल जाने वाले लोग भी हाईवे पर गिरकर चोटिल होते रहे।
विज्ञापन