Kabirdham: 10 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल में लगी आग, मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम, दमकल कर्मी काबू पाने में जुटे
कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आज मंगलवार को अपने प्रवास के दौरान ग्राम राम्हेपुर व रबेली के बीच गन्ना फसल में लगी आग की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आज मंगलवार को अपने प्रवास के दौरान ग्राम राम्हेपुर व रबेली के बीच गन्ना फसल में लगी आग की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की। यह घटना उस समय सामने आई जब शर्मा अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। गन्ने की फसल में आग लगी देख डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तुरंत अपने काफिले को रूकवाया व फायर ब्रिगेड की सहायता के लिए अधिकारियों को फोन किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र ही सहायता पहुंचे व आग को काबू किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद किसानों से भी बातचीत की।
शर्मा ने किसानों से कहा कि प्रशासन पूरी तरह से उनकी मदद के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार का नुकसान होने पर उनका हर संभव सहयोग किया जाएगा। विजय शर्मा ने कलेक्टर गोपाल वर्मा से भी फोन से संपर्क किया। उन्होंने कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके व किसानों को अधिक नुकसान न हो। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
डिप्टी सीएम शर्मा भी मौके पर रूके रहे व स्थिति का जायजा लेते रहे। इस घटना के बाद प्रभावित किसानों से भी मुलाकात की व उनकी चिंता को शांत किया। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव सरकार इस संकट के समय में उनके साथ खड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि यह आग करीब 10 एकड़ गन्ने के भूमि पर लगा हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।