फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   misdeed victim attempted self-immolation outside SP office in kabirdham

दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश: SP दफ्तर के बाहर खुद पर डाला केरोसीन; IPS बोले- युवती का आरोप निराधार

Mon, 31 Jul 2023 05:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 31 Jul 2023 05:29 PM IST
सार

कबीरधाम में एक दुष्कर्म पीड़िता युवती ने सोमवार दोपहर एसपी दफ्तर के बाहर खुद पर केरोसीन डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। इस दौरान दफ्तर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और रेस्क्यू कर खुदकुशी करने से रोका।

विज्ञापन
misdeed victim attempted self-immolation outside SP office in kabirdham
एसपी ऑफिस के बाहर केरोसीन डालकर खुदकुशी का प्रयास करती युवती। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक दुष्कर्म पीड़िता युवती ने सोमवार दोपहर एसपी दफ्तर के बाहर खुद पर केरोसीन डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। इस दौरान दफ्तर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और रेस्क्यू कर खुदकुशी करने से रोका। युवती का आरोप है कि पहले तो पुलिस उसका मामला दर्ज नहीं कर रही थी, लेकिन फिर एफआईआर होने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं दूसरी ओर एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने युवती के सारे आरोपों को निराधार बताया है। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक, सोमवार करीब 3 बजे युवती एसपी कार्यालय पहुंच गई और खुद पर केरोसीन डाल लिया। पुलिसकर्मियों ने देखा तो युवती को रोका और किसी तरह से समझाकर शांत कराया। युवती ने बताया कि ग्राम मंझोली निवासी अबरार खान के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और संबंध बनाए। साथ ही परिजनों से उसकी पिटाई भी कराई। इसकी शिकायत जब थाने में की तो सुनवाई नहीं हुई। बाद में एसपी कार्यालय में शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट करने वाले आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं
युवती का कहना है कि पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी अबरार पर ही एफआईआर दर्ज की है। जबकि मारपीट करने वाले छह अन्य लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। युवती ने आरोप लगाया कि, अबरार दो जून को रायपुर के पचपेड़ी नाका के एक लॉज में ले गया। वहां दो दिन रुके थे। इस दौरान अबरार ने दुष्कर्म किया। जब आरोपी अबरार के परिजनों को जानकारी लगी तो लॉज में रायपुर निवासी रिश्तेदार कादिर खान, इमरार, सहजाद, दिलशाद, मोहम्मद शमसीर ने चार जून को उसके साथ मारपीट की। 


युवती बोली- इतना पीटा कि बेहोश हो गई
युवती का आरोप है कि उसे इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे लॉज में छोड़कर भाग गए। दूसरे दिन पीड़िता रायपुर से अपने एक रिश्तेदार के यहां मुंगेली चली गई। वहीं मुंगेली से आकर पांच जून को पांडातराई थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन थाना प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की। इसके ठीक दूसरे दिन छह जून को एसपी कार्यालय कवर्धा में आवेदन दिया। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी को कार्रवाई करने कहा। लेकिन, थाना प्रभारी ने मात्र अबरार खान पर ही मामला दर्ज किया। 

एसपी बोले- मामला कोर्ट में विचाराधीन
वहीं दूसरी ओर एसपी अभिषेक पल्लव ने युवती के सारे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि, युवती की शिकायत पर तत्काल ही मामला दर्ज कर आरोपी अबरार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ चालान भी पेश कर दिया गया है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। युवती से मारपीट रायपुर में हुई। वहां के थाने में भी मामला दर्ज है और कार्रवाई की जा रही है। युवती को रायपुर के थाने में भेजा गया है। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने आत्मदाह का प्रयास कर रही युवती को तत्काल ही बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed