फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Minister Akbar laid the foundation stone of works worth more than two crores

Kabirdham : मंत्री अकबर ने दो करोड़ से ज्यादा के कार्यों का किया शिलान्यास, नवनिर्मित चेक डेम का लोकार्पण

Mon, 02 Oct 2023 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 08:02 PM IST
सार

मंत्री अकबर ने आदिवासी, बैगा बाहुल्य बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर वनांचल क्षेत्र में सिंचाई क्षमता की विकास के लिए ग्राम छुही में दो करोड़ नौ लाख 44 हजार रूपए की लागत से जलाशय नहर का नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
Minister Akbar laid the foundation stone of works worth more than two crores
मंत्री अकबर ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सुराजी गांव के सपनें को साकार करने की दिशा में काम करते हुए जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री अकबर ने आदिवासी, बैगा बाहुल्य बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर वनांचल क्षेत्र में सिंचाई क्षमता की विकास के लिए ग्राम छुही में दो करोड़ नौ लाख 44 हजार रूपए की लागत से जलाशय नहर का नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास और ग्राम घोठा में नवनिर्मित चेक डेम का लोकार्पण किया। मंत्री अकबर ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


छुही वनांचल क्षेत्र में सिचाई विस्तार के क्षेत्र में काम होने से पूरे वनांचल क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना है। इस क्षेत्र की यह वर्षों पुरानी मांग थी, जो कैबिनेट मंत्री  अकबर के प्रयासों से पूरा हो रहा है। अकबर आज सोमवार को जिले के प्रवास पर थे। मंत्री अकबर ने ग्राम छुही और घोठा में विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन में कहा कि पौने पांच साल से लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है। इससे पहले भी कवर्धा विधानसभा में किसानों के लिए सिचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए घठौला जलाशय निर्माण के लिए 12 करोड़ रूपए की मंजूरी मिली चुकी है। इसके साथ ही 69 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से जगमड़वा जलाशय निर्माण कार्य और चार करोड़ 45 लाख 94 हजार रूपए की लागत से खम्हरिया व्यपवर्तन योजना निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। 

विज्ञापन


जिले में लगातार सिंचाई क्षेत्र में विस्तार मिलने से जिले के किसानों के चेहरे में खुशी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले में सिंचाई सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार इस क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। जिससे किसानों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि नहरों और जलाशयों के निर्माण से सिंचाई में सुविधा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed