फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   lumpy virus found in three cattle in Kabirdham

छत्तीसगढ़ में लंपी वायरस की पुष्टि: कबीरधाम में तीन मवेशी संक्रमित मिले; जांच के लिए भेजे गए थे 17 सैंपल

Tue, 13 Jun 2023 04:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Jun 2023 04:48 PM IST
सार

कलेक्टर ने वनविभाग को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। राज्य में पहली बार इस बीमारी की पुष्टि बेमेतरा जिले में साल 2022 में हुई थी। इसके बाद बस्तर जिले व अब कबीरधाम जिला में पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
lumpy virus found in three cattle in Kabirdham
कबीरधाम में मवेशियों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लम्पी वायरस की पुष्टि हो गई है। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के तीन जानवरों के सैंपल में संक्रामक रोग लम्पी वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पशुधन विकास विभाग ने 17 मवेशियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। हालांकि प्रशासन का दावा है कि, लोहारा सहित सभी विकासखण्डों में स्थिति नियंत्रण में है। कलेक्टर के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग ने मवेशियों में होने वाली संक्रामक बीमारियों के रोकथाम और नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान जारी है।  

विज्ञापन


उपसंचालक पशुधन विकास डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि, विभाग ने भारत कृषि अनुसंधान परिषद भोपाल में सैंपल जांच के लिए भेजा था। इनमें से 14 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले एक माह से जिले में मवेशियों में फैल रही संक्रामक बीमारियों के रोकथाम के लिए मिशन मोड पर टीकाकरण अभियान चलाया गया था। इसके परिणाम स्वरूप वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। कलेक्टर महोबे ने कहा है कि जिन गांवों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहां मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण और शतप्रतिशत टीकारण कराया जाए। 
विज्ञापन


1.67 लाख से अधिक मवेशियों को लगा टीका
अब तक 1 लाख 67 हजार 863 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने लम्पी वायरस के प्रभावी रोकथाम के लिए जिले के सभी प्रवेश मुख्यमार्गों में सतत जांच करने के निर्देश दिए हैं। पशुधन विकास उपसंचालक ने वन विभाग से समन्वय की बात कही है। इससे रोकथाम करने में आसानी होगी। कलेक्टर ने वनविभाग को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। राज्य में पहली बार इस बीमारी की पुष्टि बेमेतरा जिले में साल 2022 में हुई थी। इसके बाद बस्तर जिले व अब कबीरधाम जिला में पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed