फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   lover tried to kill girlfriend for not giving bike as gift in kabirdham

गर्लफ्रेंड पर भारी बाइक: गिफ्ट नहीं दी तो प्रेमी ने की जान लेने की कोशिश, लड़की के सिर पर हथौड़े से किए वार

Thu, 01 Jun 2023 08:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Jun 2023 08:04 PM IST
सार

आरोप है कि गुस्से में किशन ने हथौड़े से युवती के सिर और कनपटी पर कई वार कर दिए। इससे वह वहीं पर गिर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
lover tried to kill girlfriend for not giving bike as gift in kabirdham
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक युवक ने महज बाइक के लिए अपनी गर्लफ्रेंड की जान लेने की कोशिश की। लड़की ने उसे गिफ्ट में बाइक नहीं दी तो युवक ने हथौड़े से उनके सिर और कनपटी पर वार कर दिया। गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवती जनपद कार्यालय में काम करती है। उसका प्रेम संबंध सहसपुर लोहारा के ग्राम खडौदा निवासी किशन मंडावी से था। 30 मई की रात किशन ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद किशन ने युवती से बाइक और जनपद कार्यालय के जरूरी रजिस्टर देने की जिद करने लगा। युवती ने मना किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि गुस्से में किशन ने हथौड़े से युवती के सिर और कनपटी पर कई वार कर दिए। इससे वह वहीं पर गिर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन बुधवार को युवती के बयान और मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस ने 12 घंटे में गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed