{"_id":"66ea5f476e9fa9599701037e","slug":"loharidih-arson-and-murder-case-former-cm-bhupesh-baghel-visited-the-village-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: लोहारीडीह आगजनी और हत्याकांड मामला, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गांव का किया दौरा; भाजपा सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: लोहारीडीह आगजनी और हत्याकांड मामला, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गांव का किया दौरा; भाजपा सरकार को घेरा
Wed, 18 Sep 2024 10:34 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:34 AM IST
सार
बीते रविवार को कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र जंगल रेंगाखार के ग्राम लोहारीडीह में हुए आगजनी व हत्याकांड के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांव का दौरा किया।
विज्ञापन
Kabirdham News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते रविवार को कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र जंगल रेंगाखार के ग्राम लोहारीडीह में हुए आगजनी व हत्याकांड के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों व पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व में विवाद होने के बाद भी शासन-प्रशासन लापरवाह रहा है। यह घटना पूरी तरह से इस भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन की नाकामी है। पूर्व सीएम ने कहा कि लोहारीडीह की यह घटना बेहद दुर्भाग्यजनक है और साफ तौर पर पुलिस प्रशासन की लापरवाही है। पुलिस चाहती तो इस घटना को रोक सकती थी, लेकिन वो वीडियो बनाने में मस्त रही और अब बेगुनाहों को पकड़ कर मारपीट कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है शिवप्रकाश साहू की मौत की जांच हो और पुलिस लोगों को प्रताड़ित करना बंद करे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और ग्रामीणों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन