{"_id":"650289b543c39f2c5006bd65","slug":"life-disrupted-due-to-heavy-rain-in-kabirdham-district-of-chhattisgarh-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में भारी बारिश: पंडरिया के हरिनाला पुल के ऊपर से बह रहा पानी, कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में भारी बारिश: पंडरिया के हरिनाला पुल के ऊपर से बह रहा पानी, कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद
Thu, 14 Sep 2023 09:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 14 Sep 2023 09:49 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बुधवार देर रात तक हुई बारिश के बाद नदी नाले उफान पर हैं। पंडरिया के हरिनाला पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके चलते कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
विज्ञापन
Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बुधवार देर रात तक हुई बारिश के बाद नदी नाले उफान पर हैं। पंडरिया के हरिनाला पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके चलते कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद हो गया है। आज यानी गुरुवार सुबह पांच बजे से इस पुल में पानी आना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
वहीं, सुबह छह बजे से पुल पर पानी पूरी तरह से आने के कारण यह हाईवे सड़क बंद हो गया। वर्तमान में अब लोग कवर्धा से बिलासपुर जाने के लिए ग्राम जोराताल से नेवारी होते हुए प्रतापपुर से ग्राम कुंडा व पोंडी-सारंगपुर चौराहा होते हुए ग्राम कुंडा की ओर से बिलासपुर की ओर जा रहे हैं। दूसरी ओर जिले में इस साल अब तक 669.8 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
जिले में इस साल बारिश के आंकड़े
तहसील का नाम बारिश (मिमी में)
कवर्धा 638.5
पंडरिया 477.8
बोड़ला 491.8
सहसपुर लोहारा 563.0
रेगाखारकला 1177.0
कुंडा 564.5
पिपरिया 776.3
औसत 669.8