फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kawardha Trying sexual harassment girl under influence alcohol

Kawardha: शराब के नशे में युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश, पुलिस ने भाजपा नेता को भेजा जेल

Fri, 19 May 2023 08:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 May 2023 08:25 PM IST
सार

शुक्रवार को जिले के बोड़ला थाना पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता बसंत नामदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Kawardha Trying sexual harassment girl under influence alcohol
शराब के नशे में युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक युवती के साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी भाजपा नेता है। शुक्रवार को जिले के बोड़ला थाना पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता बसंत नामदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि यह नेता भाजपा में सोशल मीडिया विंग प्रभारी है। साथ ही निजी न्यूज पोर्टल भी चलाता है। मिली जानकारी अनुसार थाना बोड़ला में पीडिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि, बसंत नामदेव के साथ कार में बैठकर सहेली के शादी में ग्राम भीरा गई थी। जहां रात ज्यादा हो गई थी। बसंत नामदेव ने शराब का सेवन कर लिया था, जिस कारण वे उसके साथ नहीं आना चाह रही थी। लेकिन, आरोपी ने न्यूज ऑफिस बोड़ला में रूकना कहकर ले आया। 

विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने अपने रूम में पीड़िता के साथ छेड़खानी कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध (दुष्कर्म) करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान पीड़िता ने अपने दोस्त को फोन लगाने की कोशिश की तो आरोपी बसंत ने मोबाइल फोन को पटक कर तोड़ दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 342, 427 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed