फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham News Anganwadi workers will be on strike today

Kabirdham News: आज हड़ताल पर रहेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कई मांगों को लेकर करेंगी प्रदर्शन

Fri, 12 Jan 2024 10:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Jan 2024 10:12 AM IST
सार

कबीरधाम जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शुक्रवार यानी आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व रैली करने वाली हैं। यह आयोजन छग वीरांगना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के बैनर तले होगा।

विज्ञापन
Kabirdham News Anganwadi workers will be on strike today
Kabirdham News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शुक्रवार यानी आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व रैली करने वाली हैं। यह आयोजन छग वीरांगना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के बैनर तले होगा। संघ की जिला अध्यक्ष पार्वती यादव ने बताया कि जिले में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ ) का कार्य विशेषतः आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करती है। 

विज्ञापन


जिसके वर्ष भर कर पारिश्रमिक मात्र 6 हजार रुपए मिलता है, जो कि कार्य को दृष्टिगत रखते हुए बहुत कम है। इसके अलावा बीएलओ को सभी मतदाता का ऑनलाईन फार्म भरना होता है। उनसे संबंधित सभी डाटा संकलित करना रहता है, जिसके लिए मोबाइल व हर माह रिचार्ज कराने में राशि खर्च करनी पड़ती है। ऐसे में बीएलओ का एक वर्ष का पारिश्रमिक 6000 रुपए से बढ़ाकर 20000 रुपए किया जाए। 
विज्ञापन


प्रत्येक बीएलओ को एक नया मोबाइल व हर माह रिचार्ज कराने का खर्च प्रदान किया जाए,  ताकि वे अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें। सभी बीएलओ को आाने जाने का यात्रा भत्ता दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता, तब तक शासन द्वारा प्रदत्त सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ जैसे अटल आवास योजना, अन्त्योदय राशन कार्ड योजना, महतारी वंदन योजना आदि की सुविधा प्रदान किया जाए। अगर हमारी समस्याओं का निराकरण 15 दिवस के अंदर नहीं किया गया तो हम सभी बीएलओ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed