फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Free training given to youth for recruitmen in Kabirdham

Kabirdham: युवाओं को दिया गया भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण, 16 लोगों का पैरामिलिट्री फोर्स में हुआ चयन

Wed, 23 Aug 2023 02:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 23 Aug 2023 02:59 PM IST
सार

बचपन से फौज में शामिल होने का सपना देखने वाले इन युवाओं ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि वो अब देश की सीमाओं की रक्षा कर पाएंगें। इन युवाओं का चयन होने पर एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव, डीएसपी कौशल किशोर वासनिक ने हर्ष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Free training given to youth for recruitmen in Kabirdham
युवाओं को दिया गया भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम पुलिस द्वारा कवर्धा शहर के पुराना पुलिस लाइन में संचालित नि:शुल्क कोचिंग क्लास फोर्स एकेडमी में प्रशिक्षणरत 14 युवक और दो युवतियों का चयन पैरामिलिट्री फोर्स में हुआ है। दरअसल नक्सल प्रभावित जिला कबीरधाम में पुलिस द्वारा ग्रामीण अंचल के युवाओं को आर्मी, पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स से जोड़ने के लिए नि:शुल्क कोचिंग व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

इसी प्रशिक्षण में शामिल युवाओं का चयन हुआ है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित एसएससी जीडी-2023 में लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल उत्तीर्ण होने के बाद इनका अंतिम रूप से चयन हुआ है। अब चयनित युवा पैरामिलिट्री फोर्स बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और एसएसबी में अपनी सेवाएं देंगे। चयनित अभ्यर्थियों में दो लड़कियां भी शामिल हैं। बचपन से फौज में शामिल होने का सपना देखने वाले इन युवाओं ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि वो अब देश की सीमाओं की रक्षा कर पाएंगें। इन युवाओं का चयन होने पर एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव, डीएसपी कौशल किशोर वासनिक ने हर्ष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed