Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Five accused of theft in jaggery factory arrested stolen goods recovered in Kabirdham

Kabirdham: गुड़ फैक्टरी में चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 12 Jan 2024 01:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 01:39 PM IST
सार

कबीरधाम जिला पुलिस ने गुरुवार को पंडरिया थाना क्षेत्र के तहत  ग्राम रमतला के गुड़ फैक्ट्री में करीब तीन लाख रुपये के सामान चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Five accused of theft in jaggery factory arrested stolen goods recovered in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिला पुलिस ने गुरुवार को पंडरिया थाना क्षेत्र के तहत  ग्राम रमतला के गुड़ फैक्ट्री में करीब तीन लाख रुपये के सामान चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जुलाई 2023 में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने गुड़ फैक्ट्री के गन्ना क्रेशर मशीन और धरम कांटा को गैस कटर से काटकर चोरी किया था। पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग है। 

विज्ञापन

 

पंडरिया थाना प्रभारी व डीएसपी अमृता पैकरा ने बताया कि पांच जुलाई 2023 को प्रार्थी लोचन चंद्राकर पिता गिरधारी चंद्राकर उम्र32 निवासी ग्राम रमतला थाना पंडरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके गुड़ फैक्ट्री के गन्ना क्रेशर मशीन का आधा हिस्सा व धरम कांटा को काटकर चोरी किया गया है। इसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए है। इस मामले में पुलिस ने धारा 379 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया। 

विज्ञापन

 

विवेचना के दौरान पुलिस ने छह माह बाद गुरुवार 11 जनवरी को आरोपी सौम्य पाटेल पिता जनकराम पाटले उम्र 21निवासी ग्राम गोड खाम्ही, जिला मुंगेली, आदित्यनारायण ऊर्फ विक्की खांडे पिता विनय खांडे उम्र 20 निवासी ग्राम बेडापार गोड खाम्ही, जिला मुंगेली, अजीत कुमार बघेल पता महेत्तरा बघेल उम्र 30निवासी ग्राम बंधुवापारा सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर, पप्पू दास मानिकपुरी पिता गरमन दास मानिकपुरी उम्र 35 निवासी ग्राम बिरकोना थाना कोनी, जिला बिलासपुर, राहूल गिरी पिता सुरेश गिरी उम्र 20 निवासी विद्युत नगर तिफरा बिलासपुर व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने पांच जुलाई की रात को घटना स्थल पर चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का सामान 10 कुंतल लोहा, चोरी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन, गैस सिलेंडर, गैस कटर को बरामद किया है। आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed