फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Farmers hopes dashed more than 10 acres of sugarcane crop burnt in Kabirdham

Kabirdham: किसानों की उम्मीदों में फिरा पानी, 10 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल जली, अन्नदाताओं को लाखों का नुकसान

Fri, 12 Jan 2024 02:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 02:32 PM IST
सार

पीड़ित किसान रामावतार पात्रे, पुनाराम पात्रे, विष्णु साहू, बबलू चंद्रवंशी, दसरू धुर्वे ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। गौरतलब है कि इस गन्ना सीजन में यह 11वीं घटना है।

विज्ञापन
Farmers hopes dashed more than 10 acres of sugarcane crop burnt in Kabirdham
10 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश का सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन वाले जिले कबीरधाम में एक बार फिर से गन्ने के खेत में भीषण आग लग गई है। यह आग कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हरिनछपरा में लगी है। आग लगने की जानकारी शुक्रवार सुबह किसानों ने जिला प्रशासन की दी। दोपहर एक बजे तक आग को बुझाने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन

 

मौके पर डॉयल 112 और फायर बिग्रेड की टीम मौजूद है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं सका है। लेकिन, किसानों के अनुसार खेत के भीतर से हाई वोल्टेज तार गया है, उसी से ही आग लगने की बात कही है। करीब 10 एकड़ में लगा गन्ना जल गया है, इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन

 

पीड़ित किसान रामावतार पात्रे, पुनाराम पात्रे, विष्णु साहू, बबलू चंद्रवंशी, दसरू धुर्वे ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। गौरतलब है कि इस गन्ना सीजन में यह 11वीं घटना है। कबीरधाम जिले में इस वर्ष करीब 35 हजार हेक्टेयर में गन्ना की फसल लगाई गई है। हर साल जिले में गन्ना के खेत में आग लगने की दर्जनों घटना होती है। इससे किसानों को नुकसान होता है। गन्ना को बेचने के लिए जिले के किसान दो सहकारी शक्कर कारखाना व करीब 250 निजी गुड़ फैक्ट्री में निर्भर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आग से जले हुए गन्ना का वजन भी कम आता है। इससे आर्थिक नुकसान होता है। वर्तमान में जिले में निजी गुड़ फैक्ट्री में 300 से 330 रुपए प्रति क्विंटल व सहकारी शक्कर कारखाना में सभी योजना की राशि मिलाकर 400 से 450 रुपये प्रति कुंतल का दाम किसानों को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed