फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Eid-ul-Azha special prayers offered in mosques today in Kabirdham

Kabirdham News: कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा आज, इस बार मस्जिदों में पढ़ी गई विशेष नमाज

Thu, 29 Jun 2023 04:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Jun 2023 04:20 PM IST
सार

हाफिज अश्फाक अशरफी ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ज़ुल-हिज्जा महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग हज करते हैं। मक्का की वार्षिक हज यात्रा का समापन ईद-उल-अजहा के दिन होता है। ज़ुल-हिज्जा के 10वें दिन बकरीद (ईद-उल-अजहा) मनाते हैं। 

विज्ञापन
Eid-ul-Azha special prayers offered in mosques today in Kabirdham
कबीरधाम में नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। - फोटो : संवाद

विस्तार

इस्लामिक कैलेंडर के अंतिम माह ज़ुल-हिज्जा में बकरीद मनाई जाती है। आज गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व है। इस पर्व को लेकर सुबह ईदगाह में विशेष नमाज पढ़ी जाती है, लेकिन बारिश को देखते हुए इस बार यह नमाज मस्जिद में पढ़ी गई। कबीरधाम के  ग्राम पोंड़ी के जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे नमाज पढ़ी गई। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य शहरों में भी यह नमाज बारिश को देखते हुए मस्जिद में पढ़ी गई। नमाज के बाद बकरों की कुर्बानी दी गई। 

विज्ञापन


हाफिज अश्फाक अशरफी ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ज़ुल-हिज्जा महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग हज करते हैं। मक्का की वार्षिक हज यात्रा का समापन ईद-उल-अजहा के दिन होता है। ज़ुल-हिज्जा के 10वें दिन बकरीद (ईद-उल-अजहा) मनाते हैं। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस माह के बाद मुहर्रम माह शुरू होता है, जो इस्लामिक कैलेंडर का पहला माह होता है। यह माह 19 या 20 जुलाई से शुरू होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed