{"_id":"656b098083b0fc66e4066095","slug":"dispute-between-two-parties-over-land-sticks-sticks-and-stones-were-used-fiercely-in-kabirdham-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर, कई घायल, मौके पर पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर, कई घायल, मौके पर पुलिस बल तैनात
Sat, 02 Dec 2023 04:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 02 Dec 2023 04:10 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार इस गांव के गांधी सेवा आश्रम समिति व ग्रामीणों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के चलते गांव में तनाव का माहौल है। करीब 40 एकड़ जमीन को लेकर विवाद उपजा है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरसिंगपुर में शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हे उपचार के लिए पंडरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस गांव के गांधी सेवा आश्रम समिति व ग्रामीणों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के चलते गांव में तनाव का माहौल है। करीब 40 एकड़ जमीन को लेकर विवाद उपजा है। इस दौरान कई लोगों को चोटें आई हैं। लाठी, डंडे व पत्थरबाजी भी की गई है। जमीन का मामला पंडरिया राजस्व एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन