{"_id":"6814439ffdf0f448e60ba8ae","slug":"deputy-cm-vijay-sharma-performed-the-bhoomi-pujan-for-the-construction-of-the-shopping-complex-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kawardha: शहरी विकास को मिली नई दिशा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण का भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kawardha: शहरी विकास को मिली नई दिशा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण का भूमिपूजन
Fri, 02 May 2025 09:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 02 May 2025 09:31 AM IST
सार
कवर्धा शहर के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए स्थानीय विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गुरुवार देर रात को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण का भूमिपूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कवर्धा शहर के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए स्थानीय विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गुरुवार देर रात को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन किया। गुरू नानक चौक स्थित पुराने नगर पालिका कार्यालय के खाली स्थान पर बनने वाले इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की लागत 2 करोड़ 27 लाख 54 हजार रुपये है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण से कवर्धा को एक आधुनिक व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें पार्किंग की सुविधा, शॉपिंग यूनिट्स और अन्य आधुनिक सुविधाओं का समावेश होगा।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा के भूमिपूजन के बाद तुरंत काम भी शुरू हो गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स न केवल व्यवसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। यह शॉपिंग मॉल कॉम्प्लेक्स कवर्धा को स्मार्ट सिटी की दिशा में एक और कदम बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। स्मार्ट सिटी की अवधारणा में सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया जाता है, जैसे कि सुलभ पार्किंग, बेहतर सड़कें और विकसित बाजार स्थल। कवर्धा शहर में इसी तरह के अन्य विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है। आने वाले समय में शहर में और भी कई विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, ताकि इसे एक मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जा सके।
वहीं, सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स न केवल व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि यह शहर की सुंदरता और आधुनिकता में भी वृद्धि करेगा। इसका उद्देश्य शहरवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना है, जिससे यह शहर एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक नगरी के रूप में उभर सके।