फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Vijay Sharma on Kawardha tour on Birsa Munda's birth anniversary

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती: आज कवर्धा दौरे पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा, जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल

Sat, 15 Nov 2025 12:03 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 12:03 AM IST
सार

डिप्टी सीएम पीजी कॉलेज डोम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी का लाइव प्रसारण होगा। 

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma on Kawardha tour on Birsa Munda's birth anniversary
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा यहां दौरे पर रहेंगे। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कवर्धा के पीजी कॉलेज डोम में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस सभी शासकीय संस्थानों, स्कूल, आश्रम व छात्रावासों में मनाया जाएगा।
विज्ञापन


सभी जनपद सीईओ को शनिवार 15 नवंबर को धरबी आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चिन्हांकित 275 ग्रामों के आदि सेवा केन्द्रों में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन व जन जातीय महापुरूष, स्वतंत्रता संग्राम के नायक-नायिकाओं के चित्र पर माल्यार्पण करने, पीएम नरेन्द्र मोदी के लाइव/दुरदर्शन के माध्यम से प्रदर्शन करने,ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विभाग द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का स्टॉल प्रर्दशनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही शासन द्वारा जनजातीय वर्ग के लिए संचालित किए जा रहे विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लाभन्वित किया जाएगा।


इस कार्यक्रम के अलावा डिप्टी सीएम विजय शर्मा ग्राम महाराजपुर के धान खरीदी केंद्र में खरीदी का शुभारंभ करेंगे। अपने विधायक कार्यालय कवर्धा में एसआईआर को लेकर बैठक लेंगे। कवर्धा में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को चिल्फी के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed