फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Demand to show vacant posts to maintain transparency in counselling Teachers Association submitted memorandum

Kabirdham: काउंसलिंग में पारदर्शिता रखने के लिए खाली पदों को दिखाने की मांग, टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 22 Jan 2024 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 22 Jan 2024 06:42 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी बताया कि संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा 18 जनवरी 2024 को जारी पत्र के अनुसार एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षक से शिक्षक हिंदी विषय में पदोन्नति पश्चात पदांकन के लिए 24 जनवरी को दुर्ग में काउंसलिंग का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
Demand to show vacant posts to maintain transparency in counselling Teachers Association submitted memorandum
टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छग टीचर्स एसोसिएशन ने सोमवार को शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के संचालक, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के नाम ज्ञापन सौंपकर काउंसलिंग में पारदर्शिता के लिए संभाग में हिंदी शिक्षक के समस्त रिक्त पद को प्रदर्शित करने की मांग किया है।

विज्ञापन
 

जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी बताया कि संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा 18 जनवरी 2024 को जारी पत्र के अनुसार एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षक से शिक्षक हिंदी विषय में पदोन्नति पश्चात पदांकन के लिए 24 जनवरी को दुर्ग में काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। इसके लिए उपलब्ध कराए गए सूची में जिला व संभाग के कुछ पदों को ही प्रदर्शित किया गया है। 

विज्ञापन

 

ज्यादातर स्कूल के रिक्त पदों को नहीं दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष अप्रैल-मई 2023 में शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा पदोन्नति पश्चात पदांकन के लिए इसी प्रकार काउंसलिंग में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के सभी रिक्त पदों को प्रदर्शित नहीं किए जाने के कारण पदांकन संशोधन का विवादित मामला सामने आया था। इसका निराकरण अब तक नहीं हो पाया है। इस बार का पदांकन निर्विवाद रूप से शिक्षकों के हित मे सम्पन्न हो, इसके लिए काउंसलिंग में शिक्षक हिंदी के सभी रिक्त पद को दिखाया जाना आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

366 पदोन्नत सहायक शिक्षकों की होगी काउंसलिंग

कार्यालय संयुक्त संचालक दुर्ग द्वारा जारी पदोन्नति सूची के अनुसार संभाग के 366 सहायक शिक्षकों को शिक्षक हिंदी पद पर पदोन्नत किया गया है। इनका पदांकन काउंसलिंग से किया जाना है, जिसमें ई-एलबी संवर्ग के 316 व टी-एलबी संवर्ग के 50 शिक्षक शामिल है। पदोन्नति से कबीरधाम जिले से 80 सहायक शिक्षक लाभान्वित होंगे। गौरतलब हैं कि दुर्ग संभाग में बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग व कबीरधाम जिले आते है। हालांकि, वर्तमान समय में राजनांदगांव जिले में दो नए जिले बनाए गए है। इसमें मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी व खैरागढ़ छुईखदान गंडई (केसीजी) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed