फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Crowd of devotees gathered in Bhoramdev temple on last Monday of Sawan

Kabirdham: सावन महीने के अंतिम सोमवार को भोरमदेव मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, मंत्री मोहम्मद अकबर ने की पूजा

Mon, 28 Aug 2023 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 28 Aug 2023 05:32 PM IST
सार

मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा जनपद पंचायत क्षेत्र के समुचित विकास कार्य के लिए 42 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 71 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Bhoramdev temple on last Monday of Sawan
मंत्री मोहम्मद अकबर ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सावन माह का अंतिम सोमवार है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर कवर्धा विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर ने पूजा अर्चना की। मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंत्री अकबर ने मंदिर परिसर में बोल-बम कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। मंत्री अकबर ने मंदिर परिसर के समीप भंडारा स्थल पहुचकर श्रद्धलुओं को अपने हाथों से खीर, पुड़ी, चावल और प्रसाद भी बांटे। 

विज्ञापन


कवर्धा से 16 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम चौरा में 11वी शताब्दी का प्राचीन, ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व का स्थल है बाबा भोरमदेव का मंदिर। इस मंदिर में भगवान शिव विराजित है। भगवान शिव देवों के देव महादेव में जल अभिषेक की परम्परा सदियों चली आ रही है। सावन माह लगते ही कांवरियों का दल मध्यप्रदेश के अमरकंटक से पहाड़ी और पथरिली जंगलों की रास्तों से पदयात्रा कर बाबा भोरमेदव, जलेश्वर महादेव और पंचमुखी बुढ़ामहादेव में जलाभिषेक कर रहे है।

विज्ञापन


विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री अकबर

सोमवार को मंत्री मोहम्मद अकबर अपने कवर्धा विधानसभा के कई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा संचालित फोर्स ऐकड़मी के खिलाड़ियों से वन-टू-वन चर्चा की और सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरण किया। इसके आलावा कवर्धा शहर के भारत माता चौक में हनुमंत सेवा संस्था को गौ सेवा के लिए वाहन समर्पित किया। मंत्री ने वाहन चलाकर ट्रायल की और हनुमंत सेवा संस्था को चाबी भेंट की। हनुमंत सेवा संस्था के सदस्यों ने बताया कि सड़क दुर्घटना, बीमार पशु को अस्पताल तक ले जाने में बड़ी समस्या होती थी। मंत्री अकबर द्वारा प्रदान किए गए वाहन से अब पशुओं को चिकित्सालय लाने के लिए समस्याओं का समाना करना नहीं पडे़गा।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ 71 लाख रुपए के कार्यो का शिलान्यास 

मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा जनपद पंचायत क्षेत्र के समुचित विकास कार्य के लिए 42 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 71 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed