फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Crores of rupees and huge quantity of illegal liquor seized in Kabirdham

Kabirdham: कबीरधाम में एक्शन मोड पर प्रशासन, दो माह में करोड़ों रुपये और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Fri, 20 Oct 2023 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 20 Oct 2023 03:50 PM IST
सार

जिला आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब परिवहन और बिक्री करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रहीं है। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र तरेगांव जंगल, चिल्फी और पोलमी में चेकपोस्ट बनाया गया है। 

विज्ञापन
Crores of rupees and huge quantity of illegal liquor seized in Kabirdham
जिला प्रशासन की टीम द्वारा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पहले चरण में  चुनाव होने है। इस जिले में दो विधानसभा हैं, जिसमें कवर्धा व पंडरिया शामिल है। जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस व प्रशासन की टीम एक्शन मोड पर है। दो माह के भीतर 1.07 करोड़ रुपए, 1302.17 बल्क लीटर अवैध शराब समेत 12 वाहन जब्त किए है। विधानसभा चुनाव को लेकर एमपी-सीजी बॉर्डर पर चेक पोस्ट बनाया गया है, जहां यह टीम एक्टिव है। 

विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब परिवहन और बिक्री करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रहीं है। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र तरेगांव जंगल, चिल्फी और पोलमी में चेकपोस्ट बनाया गया है,जहां आबकारी विभाग के अधिकारी 24 घंटे कार्यरत है। चेकपोस्ट में सीसीटीवी कैमरे से आने-जाने वालें वाहनों की निगरानी रखी जा रही है। जिले में 23 सरकारी शराब दुकान हैं। यहां पर भी सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर लगाई गई है।

विज्ञापन

 

जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चिल्फी चेकपोस्ट में एक करोड़ सात लाख 40 हजार रुपए और चेक पोस्ट पोलमी से 13.86 लीटर और दो नगर मोटर बाइक (कुल कीमत 96 हजार 160 रुपए) जब्त किया है। आचार संहिता लागू होने के बाद से 17 अक्टूबर तक 77.46 बल्क लीटर जिसकी कीमत 16 हजार 860 है। इसमें देशी-विदेशी शराब (छत्तीसगढ़ राज्य निर्मित) 26.46 ब्लक लीटर और 51 ब्लक लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। अप्रैल 2023 से 17 अक्टूबर तक 1302.17 बल्क लीटर स्प्रीट माल्ट देशी शराब व 1460 किलोग्राम महुआ लाहन समेत 12 वाहन जब्त किए गए है। इन सब की  कीमत 10 लाख 57 हजार 245 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed