फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Construction of fortified buildings in four police stations

चार थानों में फोर्टीफाइड भवन का निर्माण: कबीरधाम में नक्सली हमले से निपटने के लिए बनाया गया फोर्टीफाइड थाना

Tue, 26 Sep 2023 03:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 03:52 PM IST
सार

कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सल संवेदनशील क्षेत्र में फोर्टीफाइड पुलिस थाना भवन निर्माण के पीछे शासन का यह उद्देश्य रहता है कि नक्सलियों द्वारा थाना भवन पर हमला कर पुलिस जवानों को क्षति पहुंचाकर आधुनिक हथियारों को लूट से बचाया जा सके। 

विज्ञापन
Construction of fortified buildings in four police stations
फीता काटते मंत्री व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले में शामिल कबीरधाम के चार थानों में फोर्टीफाइड भवन का निर्माण कराया गया है। कवर्धा विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर ने नक्सल प्रभावित थाना चिल्फी का शुभारंभ किया है। फोर्टीफाइड का अर्थ किलानुमा होता, यानी ऐसा पुलिस स्टेशन जिस पर नक्सली या अपराधी चाह कर भी हमला नहीं कर पाएं। जिसकी घेराबंदी किले की तरह होती है। संतरी पोस्ट से लेकर सुरक्षा के तमाम उपाय मजबूत होते हैं जिससे थाना भवन हर तरह से सुरक्षित होता है। 

विज्ञापन


कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सल संवेदनशील क्षेत्र में फोर्टीफाइड पुलिस थाना भवन निर्माण के पीछे शासन का यह उद्देश्य रहता है कि नक्सलियों द्वारा थाना भवन पर हमला कर पुलिस जवानों को क्षति पहुंचाकर आधुनिक हथियारों को लूट से बचाया जा सके। ऐसी घटना को रोकने के लिए व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फोर्टीफाइड थाना भवन का निर्माण किया गया है। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न योजना की जानकारी दी। पुलिस और जनता के बीच के मधुर संबंधों को बनाकर रखने, थाने में आने वाले लोगों के शिकायतों को जल्द से जल्द निराकरण करने निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

प्रदेश में 63 थाना भवन को बनाया गया फोर्टीफाइड

शुभारंभ कार्यक्रम में एसपी पल्लव ने बताया कि फोर्टीफाइड थाना भवन चिल्फी को स्पेशल इन्फास्ट्रक्चर स्कीम के तहत बनाया गया है। वैसे प्रदेश के 14 जिलों में 63 (फोर्टीफाइड पुलिस स्टेशन) सुदृढ़ीकृत थाना भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत कबीरधाम जिला के नक्सल प्रभावित चार थाना, जिसमें रेंगाखार, चिल्फी, सहसपुर लोहारा व बोड़ला पुलिस थाना भवन स्वीकृत किया गया। थाना चिल्फी थाना भवन छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के पर्यवेक्षण में निर्माण कार्य हुआ है। फोर्टीफाइड पुलिस थाना भवन दो मंजिला की है। भूतल में थाना प्रभारी, विवेचक कक्षों के अलावा हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, स्टोर, प्रशाधन की सुविधा उपलब्ध कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed