फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Congress and Jogi Congress leaders join BJP in Kabirdham

'भूपेश बघेल गोबर चोर' : BJP में शामिल हुए चंद्रशेखर शुक्ला, बोले- चोरों के साथ काम करने में हो रही थी परेशानी

Sat, 06 Apr 2024 03:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 03:18 PM IST
सार

एमपी के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय समेत अन्य नेता राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद संतोष पांडे के पक्ष में प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन
Congress and Jogi Congress leaders join BJP in Kabirdham
कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में हो रही जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज शनिवार को कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान में भाजपा द्वारा जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले थे। उनके आयोजन को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी थी। लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया है। अब उनकी जगह एमपी के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय समेत अन्य नेता राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद संतोष पांडे के पक्ष में प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन

 

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा ने बताया कि मंच पर कांग्रेस व जोगी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, कांग्रेस के मुंगेली जिला उपाध्यक्ष शोभराम कश्यप, प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री सिद्धार्थ चंद्रा, मनोज कुमार(पार्षद प्रतिनिधि), पार्षद तीजन गेन्ड्रे, पार्षद ममता गेन्ड्रे, पार्षद संजय बर्मन, बिसेन बंजारे, कार्तिक कुमार, काशीराम बैगा, जोगी कांग्रेस से अश्वनी यदू, रंजीत वर्मा समेत दर्जनभर लोग शामिल है। 

विज्ञापन


इसलिए महत्वपूर्ण है कबीरधाम जिला

कबीरधाम जिला राजनांदगांव लोकसभा सीट के तहत आता है। इस जिले में कवर्धा व पंडरिया विधानसभा हैं। इन दोनों सीटों में भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में दोनों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को लीड वोट दिलाने पार्टी के नेता लगे हुए हैं। इस जिले में साढ़े 6 लाख मतदाता हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी पूरी तैयारी में लगी है। इस बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी मैदान में हैं। उनके द्वारा भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पार्टी के नेताओं की माने तो कबीरधाम जिले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के बाद साय-साय होगा काम- सीएम साय

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगों को धोखा दिया। कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ है। इनके कार्यकाल में तो गोबर तक को नहीं छोड़ा गया, गोबर घोटाला हुआ। यही कारण है कि भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। उन्होंने का कहा कि हमारे राज्य में मोदी की गारंटी पर काम किया जा रहा है। हमने जो वादा किया है, उसे पूरा कर रहे हैं। चुनाव के बाद भी साय-साय काम होगा। इस लोकसभा चुनाव में आप सबको कांग्रेस को बाय-बाय करना होगा। केन्द्र में फिर से मोदी सरकार को लाना है।

 

भाजपा में शामिल होने के बाद चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोबर चोर कहा, शुक्ला ने कहा कि चोरों के साथ काम करने में परेशानी हो रही थी, इसलिए मोदी परिवार में शामिल हुआ हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed