फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   chhattisgarh police arrested two for kidnapping and misdeed minors in kabirdham

नाबालिगों को अगवा कर दुष्कर्म: लड़कियों से बोले- तुमसे प्यार करते हैं, शादी करेंगे; बिलासपुर से दो गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 12:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jun 2023 12:59 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि, आरोपी विजय और संगीत ने उनसे कहा था कि, वे हमें बहुत प्यार करते हैं और शादी करना चाहता हैं। फिर शादी का झांसा देकर साथ ले गए और पांच मई से दो जून तक लगातार दुष्कर्म करते रहे। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested two for kidnapping and misdeed minors in kabirdham
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में दो लड़कियों को अगवा कर उनसे दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दोनों लड़कियों को प्यार और शादी का झांसा देकर ले गए थे। करीब एक महीने बाद दोनों लड़कियों की बरामदगी हो सकी है। पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय दो नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पुलिस ने दर्ज कराई थी। एक साथ दो मामले सामने आने पर अफसरों ने टीम गठित की और जांच शुरू की। इस बीच लड़कियों के मोबाइल नंबर के आधार पर संदेहियों का सुराग जुटाया और पुलिस की टीम बिलासपुर तक पहुंच गई। वहां से पुलिस ने कवर्धा के राम्हेलपुर निवासी विजय टंडन और संगीत लहरी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के कब्जे से दोनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि, आरोपी विजय और संगीत ने उनसे कहा था कि, वे हमें बहुत प्यार करते हैं और शादी करना चाहता हैं। फिर शादी का झांसा देकर साथ ले गए और पांच मई से दो जून तक लगातार दुष्कर्म करते रहे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed