{"_id":"6494692576bead219b0f9ea7","slug":"chhattisgarh-forest-department-missing-employee-found-dead-in-kabirdham-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के लापता कर्मचारी की मिली लाश: जंगल में शव के पास मिली कीटनाशक की खाली शीशी; पुलिस बोली- खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के लापता कर्मचारी की मिली लाश: जंगल में शव के पास मिली कीटनाशक की खाली शीशी; पुलिस बोली- खुदकुशी की
Thu, 22 Jun 2023 09:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 22 Jun 2023 09:00 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि, घटना स्थल और लाश के अवलोकन से प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या का होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिवार सदस्यों को सूचित किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
ललित दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में चार दिनों से लापता वन विभाग के कर्मचारी का गुरुवार शाम को जंगल में शव मिला है। शव के पास ही पुलिस को कीटनाशक दवाई का रैपर और खाली शीशी मिली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वनकर्मी ने खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्मचारी करीब चार दिन से लापता था। उसे लेकर सुबह ही वन कर्मचारी संघ ने डीएफओ को ज्ञापन सौंपा था। साथ ही पुलिस से बातकर उसकी तलाश करने के लिए कहा था। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बांधा टोला निवासी लालित दुबे (35) पुत्र बाल गोविंद दुबे ग्राम दीयाबार बीट मे बीट प्रभारी था। वह 18 जून को रोज की तरह सुबह करीब 7.30 बजे बीट पर जाने के लिए निकला, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब ललित का पता नहीं चला तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच गुरुवार शाम को सर्चिंग के दौरान ग्राम घोंघा के बाऊलीखोला के जंगल में उसका शव पड़ा मिला। पास में कीटनाशक दवाई के रैपर व खाली शीशी मिली।
विज्ञापन
संघ के जिलाध्यक्ष बोले- न झगड़ा, न शराब के आदी
वन कर्मचारी संघ ने डीएफओ को ज्ञापन सौंपा था। संघ के जिला अध्यक्ष परसराम चंद्राकर ने बताया कि लापता कर्मचारी का पता लगाने वन विभाग की टीम लगातार जंगलों में गश्त कर रही थी। कर्मचारी ललित दुबे से घर में भी कोई झगड़ा नहीं हुआ है। वे शराब का सेवन नहीं करते। लगातार वन विभाग में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे हैं। वन रक्षक भर्ती में भी उनकी ड्यूटी थी, जहां वे समय पर उपस्थित होते थे।
विज्ञापन