फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Chhattisgarh Election 2023 Minister Mohammad Akbar will contest from Kawardha assembly

Chhattisgarh Election 2023: कवर्धा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे मंत्री मोहम्मद अकबर, दावेदारी के लिए दिया आवेदन

Tue, 22 Aug 2023 05:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 22 Aug 2023 05:47 PM IST
सार

2018 के विधानसभा चुनाव में मोहम्मद अकबर ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक वोट से जीतने का रिकॉर्ड भी कायम कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा के अशोक साहू को 59 हजार 284 वोट से हराया था। तब अशोक साहू 2018 में विधायक थे। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023 Minister Mohammad Akbar will contest from Kawardha assembly
कांग्रेस विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा विधानसभा से वर्तमान कांग्रेस विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ दावेदारी का आवेदन कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा है। बीते 2018 के विधानसभा चुनाव में वे पूरे प्रदेश में सबसे अधिक वोट से जीतने का रिकॉर्ड भी कायम कर चुके हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के अशोक साहू को 59 हजार 284 वोट से हराया था। तब अशोक साहू 2018 में विधायक थे। 

विज्ञापन


वहीं 2013 के चुनाव में भाजपा के ही अशोक साहू ने मोहम्मद अकबर को 2 हजार 558 वोट से हराया था। कवर्धा विधानसभा सीट वर्ष 2003 से लेकर 2018 तक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जाती रही थी कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का गृह जिला है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की राजनीतिक शुरूआत कवर्धा नगर पालिका में पार्षद के रूप में हुई थी। इस कारण कवर्धा विधानसभा सीट काफी हाई प्रोफाइल मानी जाती रही है। मोहम्मद अकबर वर्ष 1993 से कबीरधाम जिले में चुनाव लड़ रहे हैं। वे कबीरधाम जिले से विधायक रहते हुए प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री बने हैं।
विज्ञापन


साल 2018 का ऐसा था परिणाम

प्रत्याशी का नाम          पार्टी    वोट मिले 

मोहम्मद अकबर         कांग्रेस     136320

अशोक साहू               भाजपा    77036 

रामखिलावन डहरिया     निर्दलीय     6604

अगम दास अनंत         जोगी कांग्रेस     6250

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed