{"_id":"653382c224a06648910b35f3","slug":"car-ran-over-people-sitting-in-jagrata-three-women-injured-in-kabirdham-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: जगराता में बैठे लोगों पर चढ़ाई कार, तीन महिलाएं घायल, एक की हालत नाजुक, रायपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: जगराता में बैठे लोगों पर चढ़ाई कार, तीन महिलाएं घायल, एक की हालत नाजुक, रायपुर रेफर
Sat, 21 Oct 2023 01:21 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:21 PM IST
सार
मिली जानकारी के अनुसार गांव में शुक्रवार की रात को दुर्गा पंडाल के सामने जगराता का आयोजन किया गया था। इसी दौरान गांव का नौसिखिया युवक राजू सिन्हा अपनी कार को रिवर्स कर रहा था।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना के तहत पुलिस चौकी दशरंगपुर क्षेत्र के ग्राम तमरूआ में एक हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसमें से एक गंभीर है, जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गांव में शुक्रवार की रात को दुर्गा पंडाल के सामने जगराता का आयोजन किया गया था। इसी दौरान गांव का नौसिखिया युवक राजू सिन्हा अपनी कार को रिवर्स कर रहा था।
विज्ञापन
तभी यह कार जगराता में बैठी महिलाओं के ऊपर चढ़ गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके से कार चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल महिला गीता सिन्हा, कुमारी ललीता व रिती सिन्हा को कवर्धा के अस्पताल में देर रात भर्ती कराया, जहां गीता सिन्हा की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार तड़के रायपुर रेफर किया गया है। इस मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन