{"_id":"668cccdd07bffd2e2b046eb7","slug":"bribe-taking-patwari-seen-in-video-and-suspended-by-department-in-kabirdham-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: वीडियो में दिखा रिश्वतखोर पटवारी, विभाग ने की कार्रवाई; हुआ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: वीडियो में दिखा रिश्वतखोर पटवारी, विभाग ने की कार्रवाई; हुआ सस्पेंड
Tue, 09 Jul 2024 12:41 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:41 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक राजस्व काम के लिए पटवारी रिश्वत ले रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड हो गया है।
विज्ञापन
वीडियो में रिश्वत लेते हुए दिखा पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे प्रदेश में इन दिनों छह जुलाई से 20 जुलाई तक विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोगों के राजस्व संबंधित समस्या का समाधान किया जा सके। लोगों को तहसील कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े।
विज्ञापन
कबीरधाम जिले के 90 ग्राम पंचायत में भी यह आयोजन हो रहा है। इसी बीच राजस्व विभाग के एक पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पटवारी घनश्याम मेरावी को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
मामला पंडरिया ब्लॉक के हल्का नम्बर- 15 ग्राम चतरी का है। पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर द्वारा जांच की गई व पीड़ित किसान का बयान लिया गया। पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर ने बताया कि प्राप्त वीडियो और पीड़ित किसान का बयान लिया गया। बयान एवं प्रारम्भिक जांच के आधार पर हल्का पटवारी क्रमांक 15 के घनश्याम मेरावी को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके जगह का प्रभार हल्का पटवारी क्रमांक 18 ग्राम अमरपुर भागवत राज को सौंपा गया है।
विज्ञापन