फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Big action against prostitution police arrested 10 people among them many girls from other districts in Kabird

Kabirdham: देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार, इनमें दूसरे जिले की कई लड़कियां

Fri, 13 Sep 2024 06:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Sep 2024 06:20 PM IST
सार

आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले में देह व्यापार को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली कवर्धा ने की है। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Big action against prostitution police arrested 10 people among them many girls from other districts in Kabird
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले में देह व्यापार को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली कवर्धा ने की है। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनमें कई लड़की दूसरे जिले की है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि कवर्धा शहर के खुटू नर्सरी वार्ड क्रमांक 17 निवासी कौशल्या कुर्रे व राजनांदगांव बायपास निवासी किरण पनागर अपने-अपने घर में बाहर से लड़की बुलाकर वेश्यावृत्ति कराने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने खुटू नर्सरी कौशल्या कुर्रे के घर व किरण पनागर के घर में रेड मारी। इस दौरान कार्रवाई में सहयोग नहीं किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती बरतते हुए घर की तलाशी ली गई। कौशल्या के घर से तीन महिला व कुछ पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। इसी प्रकार किरण पनागर के घर 4 महिला व दो पुरुष मिले। इनसे पूछताछ करने पर अपना नाम कौशल्या कुर्रे पति संतोष कुर्रे उम्र 28 निवासी कवर्धा, सत्यवत्ती सिंह पति चेतन सिंह उम्र 27, अंजू जोशी पति नकुल जोशी उम्र 28 दोनों निवासी ग्राम भिंभौरी थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, ऋतु कुर्रे पिता संतोष कुर्रे उम्र20निवासी देवनगर थाना छोटेकोनी जिला बिलासपुर, अंकी कुर्रे पिता संपतराम कुर्रे उम्र22व निधि कुर्रे पित्ता संपतराम कुरें उम्र20 दोनों निवासी गुरु घासीदास चौक के पास अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा, साक्षी यादव पिता सुनील यादव उम्र 21 निवासी कोटा, जिला बिलासपुर, दुर्गा महोबिया पिता धनीराम उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम अंगई थाना बजाग जिला डिंडौरी (मध्यप्रदेश), धरमदास पिता गुलाबदास उम्र 36 निवासी ग्राम रीवापार थाना बोड़ला जिला कबीरधाम व पंकज देवांगन पिता पुनुराम देवांगन उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 टिकरीपारा रोड गंडई थाना गंडई जिला केसीजी का होना बताया। 
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपी को अनैतिक कार्य से क्षेत्र की शांति, सुरक्षा-व्यवस्था प्रभावित होने, संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण आशंका के मद्देनजर गिरफ्तार किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed