{"_id":"67df8e53b75b66d269062071","slug":"bhoramdeo-festival-will-be-organized-on-26-and-27-march-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां जोरों पर: 26 और 27 मार्च को आयोजन, CM, विधानसभा अध्यक्ष समेत मंत्री होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां जोरों पर: 26 और 27 मार्च को आयोजन, CM, विधानसभा अध्यक्ष समेत मंत्री होंगे शामिल
Sun, 23 Mar 2025 10:00 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:00 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक भोरमदेव महोत्सव की तैयारी जारी है। यह महोत्सव 26 और 27 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक भोरमदेव महोत्सव की तैयारी जारी है। यह महोत्सव 26 और 27 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि भोरमदेव महोत्सव के शुभारंभ व समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा समेत सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
महोत्सव के दोनों दिनों में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति भी रहेगी। इस लिहाज से महोत्सव स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष मंच निर्माण, आकर्षक साज-सज्जा, रोशनी की उत्तम व्यवस्था और उच्च कोटि के साउंड सिस्टम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलेक्टर वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आगंतुकों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महोत्सव के दौरान बॉलीवुड, लोक कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां, पारंपरिक नृत्य-संगीत, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
भोरमदेव महोत्सव... आस्था, पुरातत्व और पर्यटन का संगम
मैकल पर्वत श्रृंखला की सुरम्य वादियों में स्थित भोरमदेव मंदिर, अपनी अद्भुत शिल्पकला और स्थापत्य के कारण 'छत्तीसगढ़ का खजुराहो' कहा जाता है। यह मंदिर हजार वर्षों से अधिक समय से आस्था, संस्कृति और विरासत का केंद्र बना हुआ है। भोरमदेव महोत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यटन को भी बढ़ावा देने में सहायक है। ऐसे में इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक पूरी तन्मयता से तैयारियों की जा रही है।
विज्ञापन