{"_id":"68b05d9764ce680bc9040e97","slug":"accused-who-misdeed-woman-on-pretext-of-marriage-was-arrested-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Thu, 28 Aug 2025 07:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:16 PM IST
सार
कबीरधाम एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं को बहला-फुसलाकर, प्रलोभन देकर या धमकी देकर शारीरिक शोषण करने वाले किसी भी व्यक्ति को कबीरधाम पुलिस नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने गुरुवार को महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महिला थाना ने की है।
विज्ञापन
आरोपी दुर्गेश्वर साहू (23 वर्ष) पिता सौखीलाल साहू, निवासी पिपरटोला, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम ने एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस मामले में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड में जेल भेजा गया है। कबीरधाम एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं को बहला-फुसलाकर, प्रलोभन देकर या धमकी देकर शारीरिक शोषण करने वाले किसी भी व्यक्ति को कबीरधाम पुलिस नहीं छोड़ेगी। ऐसे अपराध समाज की जड़ें खोखली करते हैं और इनके लिए कानून में कठोर सजा का प्रावधान है। हमारी प्राथमिकता है कि पीड़ितों को न्याय मिले व दोषियों को हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। कबीरधाम पुलिस हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन