{"_id":"6568729c6721a0c0f305b226","slug":"a-wife-and-her-son-killed-their-father-in-kabirdham-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे की चाल नहीं समझ पाया गांव: पहले हत्या की, फिर पारंपरिक तौर से किया अंतिम संस्कार, पूछताछ में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे की चाल नहीं समझ पाया गांव: पहले हत्या की, फिर पारंपरिक तौर से किया अंतिम संस्कार, पूछताछ में खुलासा
Thu, 30 Nov 2023 05:02 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 30 Nov 2023 05:02 PM IST
सार
कबीरधाम इलाके में एक शराबी पति से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी गई। पत्नी और उसके बेटे ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। हत्या की साजिश को छुपाने के लिए परिवार और गांव में मृतक को खेत में गिरने से सिर पर चोट लगने से मृत्यु होना बताकर पारंपरिक तौर से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी पत्नी और उसका बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हत्या का मामला सामने आया है। यह मामला थाना कुकदुर अंतर्गत ग्राम कड़मा का है। जहां शराबी पति से परेशान होकर पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या की साजिश को छुपाने परिवार और गांव में मृतक को खेत में गिरने से सिर पर चोट लगने से मृत्यु होना बताकर पारंपरिक तौर से अंतिम संस्कार भी कर दिया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी ने बताया कि 29 नवंबर को ग्राम कड़मा के रामप्रसाद मरकाम उम्र 52 वर्ष को उनके बेटे जगेश्वर मरकाम और पत्नी कौशिल्या बाई के साथ वाद-विवाद हुआ। कौशिल्या बाई और पुत्र जगेश्वर मरकाम द्वारा मिलकर रामप्रसाद को लोहे के राड से सिर पर मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात को छिपाने के लिए ग्रामीणों और परिजनों को बताया कि रामप्रसाद रात में खेत पर गया था। खेत में फिसल कर गिरने से उसके सिर में चोट लग गई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक रामप्रसाद मरकाम द्वारा आए दिन शराब पीकर घर वालों से मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर रामप्रसाद की हत्या कर दी। इस मामले ने पुलिस ने शव को कब्र से निकाल कर पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपियों को धारा 302, 201, 34 का अपराध दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन