{"_id":"64aac9736963c145360ec3b7","slug":"76-candidates-absent-in-polytechnic-entrance-exam-conducted-by-vyapam-in-kabirdham-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा से मोहभंग!: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 76% अभ्यर्थी अनुपस्थित; कबीरधाम में 133 ही पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा से मोहभंग!: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 76% अभ्यर्थी अनुपस्थित; कबीरधाम में 133 ही पहुंचे
Sun, 09 Jul 2023 08:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 Jul 2023 08:21 PM IST
सार
प्रदेश में रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा में कबीरधाम के पीजी कॉलेज में बनाए गए सेंटर में 76 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से पीपीटी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
कबीरधाम में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को सेंटर बनाया गया था।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में छात्रों का तकनीकी शिक्षा से संभवत: मोहभंग हो रहा है। प्रदेश में रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा में कबीरधाम के पीजी कॉलेज में बनाए गए सेंटर में 76 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से पीपीटी का आयोजन किया गया था। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में मात्र 24 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
कबीरधाम जिले से परीक्षा में 553 अभ्यर्थी ने आवेदन किया था। इसमें से मात्र 133 उपस्थित रहे। 420 अभ्यर्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे थे। जिले में एकमात्र पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राम महराजपुर में संचालित है। इस कॉलेज में तीन अलग-अलग ब्रांच में पढ़ाई होती है। इस साल की स्थिति देखे तो आने वाले दिनों में प्रवेश के लिए सीटें खाली होना तय है। पिछले साल भी इस कॉलेज की करीब 90 प्रतिशत सीटें खाली रह गई थी। परीक्षा में कक्षा 10वीं स्तर के गणित, विज्ञान संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन