Kabirdham: कवर्धा में मेडिकल कॉलेज के लिए राह हुई आसान, 40 एकड़ जमीन आवंटित, राहुल गांधी ने किया था वादा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने से कॉलेज खुलने की राह और आसान हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की राह आसान हो गई है। मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग 40 एकड भूमि संचालक चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम पर आंवटित हो गया है। मेडिकल कॉलेज के लिए यह भूमि कवर्धा तहसील अंतर्गत ग्राम गोठिया में आबंटित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने से कॉलेज खुलने की राह और आसान हो गई है।
मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने मुख्यमंत्री बघेल के प्रति जिलेवासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय हैं कि 2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार पर पहुंचे सांसद राहुल गांधी ने कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद गांधी की घोषणा को पूरा करते हुए अपने प्रदेश स्तरीय भेंट मुलाकात के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कबीरधाम जिले में मेडिकल कालेज की घोषणा करते हुए शीघ्र पूरा करने का वादा किया था।
मेडिकल कॉलेज घोषणा को पूरा करने के लिए मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर लगातार प्रयास भी करते रहे। अकबर ने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित घोठिया मार्ग सहित जिले के अन्य प्रस्तावित स्थलों का अवलोकन किया था। मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आवंटन की सभी प्रशासनिक प्रकिया को पूरा करने के लिए कई बार समीक्षा बैठक भी ली गई थी।